मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना 2024 झारखंड सरकार की एक नई पहल है, जिसका उद्देश्य राज्य की महिलाओं, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं, को सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण प्रदान करना है। यह योजना राज्य की महिलाओं को उनके अधिकारों, स्वास्थ्य, शिक्षा, और आर्थिक स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने और उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए बनाई गई है। इस योजना का लाभ झारखण्ड राज्य की 21 वर्ष से 50 वर्ष की महिलाओं को दिया जाएगा। मइयां सम्मान योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया 03 अगस्त से शुरू हो चुकी है। झारखण्ड मुख्यमंत्री मइयां सम्मान स्कीम के तहत प्रदेश सरकार पात्र महिलाओं को हर माह 1000/- रूपये देगी। तो समय रहते इस योजना के लिए आवेदन करें और इस स्कीम का लाभ पाए।
योजना का नाम | मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना |
विभाग का नाम | महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग |
किनके द्वारा शुरू की गई | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा |
राज्य | झारखण्ड |
श्रेणी | सरकारी योजना |
लाभार्थी | झारखण्ड राज्य की गरीब महिलाएं |
उद्देश्य | प्रदेश की महिलाओं की आर्थिक सहायता करना। |
आर्थिक सहायता राशि | 1000 रुपए हर महीने |
योजना कब शुरू हुआ | 3 अगस्त 2024 को |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://mmmsy.jharkhand.gov.in |
एप्लीकेशन फॉर्म
झारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के आवेदन फॉर्म को आप नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। यह फॉर्म पूरी तरह से मुफ्त उपलब्ध है। आपको इस फॉर्म को डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट लेना होगा। इसके बाद, मईया सम्मान योजना के लिए आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें और आवश्यक दस्तावेज़ों को साथ में संलग्न करके समय पर जमा करें।
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना पात्रता मापतंड
- इस सरकारी योजना के लिए आवेदन करने वाली महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- इस योजना का लाभ केवल महिलाएं ही उठा सकती हैं।
- आवेदिका की आयु 21 से 50 वर्ष के बीच होनी आवश्यक है।
- इस योजना के तहत वही महिलाएं पात्र होंगी जिनका परिवार अंत्योदय श्रेणी में आता है।
- आवेदन के लिए महिला के पास आधार कार्ड होना चाहिए और उसका बैंक खाता मोबाइल नंबर से लिंक होना जरूरी है।
मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना आवेदन हेतु जरूरी दस्तावेज़
1 | झारखंड की निवासी पहचान पत्र । |
2 | उम्र 21 से 50 वर्ष की महिला (विवाहित एवं अविवाहित दोनों)। |
3 | एक पासपोर्ट साइज फोटो। |
4 | आधार कार्ड की छायाप्रति। |
5 | बैंक पासबुक की छायाप्रति। |
6 | राशन कार्ड की छायाप्रति (वोटर कार्ड अनिवार्य दस्तावेज नहीं)। |

श्री नितीश कुमार निशांत , सहायक निदेशक, जिला सामजिक सुरक्षा
- कोडरमा में योजना का लाभ 151 महिलाये को रक्षाबंधन के पूर्व 1000 रूपये सम्बंधित खाते में भेजी गयी |
- अबतक जिले (कोडरमा )में 1.02 लाख आवेदन ऑनलाइन किया जा चुका हैं |
- महिलाये को जागरूक होकर योजना से जुड़ने की जरुरत हैं |
योजना की पूरी प्रक्रिया है पूर्णतः निःशुल्क।
सुझाव/शिकायत हेतु टोलफ्री नंबर – 1800 890 0215
Mukhyamantri Maiya Samman Yojana के लिए आवेदन कैसे करें?
झारखण्ड मईया सम्मान योजना के लिए आवेदन हेतु आपको नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा।
- इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन है, और आवेदन पत्र आप हमारी वेबसाइट के लिंक से या आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। या निचे डाउनलोड करे बटन से डाउनलोड करें |
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना का आवेदन पत्र मिलेगा। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट लें।
- इसके बाद, आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
- आवेदन पत्र में भरी गई जानकारी की सही तरीके से जाँच करें और आवश्यक दस्तावेज़ों को सत्यापित करके फॉर्म के साथ संलग्न करें।
- भरे हुए आवेदन पत्र को सिविल कैंप के अधिकारियों के पास जमा कर दें।
- आवेदन फॉर्म जमा करते समय उसकी एक रसीद अवश्य प्राप्त करें।
Maiya Samman Yojana List 2024 (मइयां सम्मान योजना लाभार्थी सूची कैसे देखें?)
यदि आप ने भी झारखण्ड मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना के लिए आवेदन किया है और लाभार्थी सूची में अपना नाम खोज रहे तो आप नीचे दी गयी प्रक्रिया के माध्यम से मइयां सम्मान योजना लिस्ट – जिलेवार लाभार्थी सूचीं भी देख सकते है।
- लाभार्थी सूची की जाँच के लिए सबसे पहले मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर आपको झारखंड मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें और आगे बढ़ें।
- अगले पेज पर आपको “झारखंड मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना” के तहत जिलेवार लाभार्थी सूची का विकल्प मिलेगा। उस पर क्लिक करें और अपना जिला चुनें।
- जिला चुनने के बाद, आपको अपना नाम, आवेदन संख्या, आधार कार्ड संख्या, और पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। फिर, कैप्चा कोड भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद, आपको मईयां सम्मान योजना की लाभार्थी सूची दिखाई देगी, जिसमें आप अपना नाम खोज सकते हैं और यह देख सकते हैं कि आपको इस योजना का लाभ मिलेगा या नहीं।
- इस तरह, आप आसानी से मईयां सम्मान योजना की लाभार्थी सूची की जाँच कर सकते हैं।
कुछ महत्वपूर्ण बिन्दुए :
- योजना का लाभ लेने हेतु जिस बहन का राशन कार्ड में नाम नहीं है, उनके लिए उनके पिता/पति का राशन कार्ड मान्य।
- सभी रंग के राशन कार्ड (पीला/गुलाबी/सफेद/हरा) मान्य।
- कहाँ जमा करें : ग्रामीण क्षेत्र में ऑनलाइनगिरी केंद्र/पंचायत सचिवालय/प्रखंड कार्यालय।,
- कहाँ जमा करे : शहरी क्षेत्र में ऑनलाइनगिरी केंद्र/हक्का/अंचल कार्यालय।
किन्हें नहीं मिल सकता योजना का लाभ
- आवेदिका स्वयं या उनके पति, अविवाहित आवेदिका के संबंध में पिता केंद्र/राज्य सरकार अथवा केंद्र/राज्य सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, बैंकों, स्थानीय निकाय, शहरी विकास स्थानीय निकायों, शैक्षणिक संस्थानों के नियमित/स्थायी/संविदागत/अस्थायी/स्वरोजगार/पारिवारिक पेशे में नियुक्त हों।
- आवेदिका EPF अंशदाता हो।
- आवेदिका महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखंड, रांची द्वारा संचालित किसी अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ पहले से प्राप्त कर रही हो।